ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा, MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

Vikram Jain | Jan 28, 2025, 24:28 IST
Share
bharat gaurav tourist train irctc madhya pradesh
bharat gaurav tourist train। Photograph: (the sootr)

मध्‍य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए IRCTC शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, इसमें आपको ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ द्वारका और शिर्डी यात्रा करने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस टूक पैकेज की पूरी डिटेल...

BHOPAL. अगर आप भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन और तीर्थ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश से ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ द्वारका और शिर्डी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलने वाली है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने की तैयारी की है। जो 25 मार्च 2025 को रीवा से द्वारका और शिर्डी यात्रा के लिए रवाना होगी। इस यात्रा में यात्रियों को द्वारका, सोमनाथ, त्रिम्बकेश्वर, शिर्डी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर के प्रमुख धार्मिक स्थल देखने का अवसर मिलेगा।

रीवा से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जा रहा है। यह ट्रेन 25 मार्च, 2025 को रीवा स्टेशन से रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ द्वारका और शिर्डी यात्रा के लिए चलेगी। 10 रातों और 11 दिनों की इस यात्रा में यात्रियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

महाकुंभ 2025: MP से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

इन स्टेशनों से गुजरेगी पर्यटक ट्रेन

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का रूट रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, और रतलाम स्टेशन से होते हुए तय किया गया है, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति और इटारसी से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान यात्री द्वारका, सोमनाथ मंदिर, त्रिम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साईं मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए टूर पैकेज के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं।

यात्रा के लिए पैकेज की डिटेल

  • इकॉनामी श्रेणी (SL): 20,700 रुपए प्रति व्यक्ति
  • स्टैण्डर्ड श्रेणी (3AC): 34,600 रुपए प्रति व्यक्ति
  • कम्फर्ट श्रेणी (2AC): 45,900 रुपए प्रति व्यक्ति

यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

आईआरसीटीसी इस यात्रा को सर्व समावेशी टूर के रूप में पेश कर रहा है, जिसमें रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा के दौरान आवास की व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

महाकुंभ 2025: अब चुनार तक चलेगी इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस, देखें शेड्यूल

यात्रा के लिए यहां करें बुकिंग

इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा, अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

खिरकिया स्टेशन पर 6 महीने के लिए बढ़ा इन ट्रेनों का स्टॉपेज, देखें लिस्ट

आईआरसीटीसी ऑफिस के फोन नंबर

  • भोपाल: 9321901862, 8287931723
  • जबलपुर: 0761 – 2998807, 9321901832, 7021091459
  • इंदौर: 0731 – 2522200, 9321901865, 9321901866, 8287931711, 8287931624
आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे और उन्हें आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

फिर बढ़ी यात्रियों की परेशानी, झेलम और मालवा समेत 8 ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • रीवा न्यूज
  • IRCTC
  • तीर्थ यात्रा
  • भोपाल रेल मंडल
  • भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
  • इटारसी न्यूज
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर