फिर बढ़ी यात्रियों की परेशानी, झेलम और मालवा समेत 8 ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
Vikram Jain | Jan 18, 2025, 16:09 IST
Bhopal Railway Division passing 8 trains canceled
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने जम्मू जाने वाली झेलम, मालवा एक्सप्रेस कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। रेलवे ने जम्मू तवी स्टेशन पर चल रहे निर्माण और विकास कार्यों के चलते यह फैसला लिया है।
BHOPAL. अगर आप वैष्णो देवी या कश्मीर जाने के लिए ट्रेनों में यात्रा करने वाले है या यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके बेहद जरूरी खबर है। जम्मू रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने जम्मूतवी जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल करने फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे ने यह फैसला उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के चलते लिया है।
महाकुंभ जाने की करें तैयारी, भोपाल से स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल
दरअसल, उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन पर निर्माण और विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। जिसके कारण भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें से कई ट्रेनें फरवरी और मार्च में अलग-अलग दिन कैंसिल की गई हैं। इन ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं, जो वैष्णो देवी कटरा और कश्मीर की ओर जाती हैं। इसके कारण इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए यात्रा से पहले एक बार ट्रेनों की जानकारी अवश्य ही चेक कर लें।
MP से चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, इसमें 18 जनरल कोच, जानें शेड्यूल
इधर, उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रहे अधोसंरचना कार्य के कारण दयोदय एक्सप्रेस को 1 फरवरी 2025 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। जबलपुर से चलकर भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना,अशोक नगर, मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन तक चलेगी, यह गाड़ी सांगानेर से अजमेर के बीच कैंसिल रहेगीI
इस प्रकार वापसी में अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 2 फरवरी 2025 सांगानेर स्टेशन से चलकर जबलपुर तक आएगी। यह गाड़ी अजमेर से सांगानेर के बीच कैंसिल रहेगी।
महाकुंभ मेला के लिए पश्चिम मध्य रेलवे चला रहा 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद जताया है। रेलवे ने यात्रियों अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान किसी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवाओं जैसे NTES या 139 से गाड़ियों की सही स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन
महाकुंभ जाने की करें तैयारी, भोपाल से स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल
जम्मू तवी स्टेशन पर चल रहा काम
MP से चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, इसमें 18 जनरल कोच, जानें शेड्यूल
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- गाड़ी संख्या 22705- तिरुपति-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 14, 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी को कैंसिल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22706 - जम्मू तवी-तिरुपति एक्सप्रेस, 17, 24, 31 जनवरी, 07, 14, 21, 28 फरवरी को कैंसिल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12751- नांदेड़- जम्मू तवी एक्सप्रेस, 21 फरवरी और 28 मार्च को कैंसिल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12752- जम्मूतवी- नांदेड़ एक्सप्रेस 23 फरवरी और 2 मार्च को कैंसिल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11077- पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 17 फरवरी से 04 मार्च तक कैंसिल रहेगी। ये ट्रेन 16 ट्रिप कैंसिल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11078- जम्मू तवी-पुणे जं. एक्सप्रेस, 19 फरवरी से 06 मार्च तक कैंसिल रहेगी। 16 ट्रिप के लिए कैंसिल।
- गाड़ी संख्या 12919- डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 01 से 05 मार्च तक कैंसिल रहेगी। 5 ट्रिप के लिए कैंसिल।
- गाड़ी संख्या 12920- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, 03 से 07 मार्च तक रद्द रहेगी। 5 ट्रिप के लिए कैंसिल।
सांगानेर तक चलेगी दयोदय एक्सप्रेस
इस प्रकार वापसी में अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 2 फरवरी 2025 सांगानेर स्टेशन से चलकर जबलपुर तक आएगी। यह गाड़ी अजमेर से सांगानेर के बीच कैंसिल रहेगी।
महाकुंभ मेला के लिए पश्चिम मध्य रेलवे चला रहा 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih