महाकुंभ जाने की करें तैयारी, भोपाल से स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल

Vikram Jain | Jan 16, 2025, 22:57 IST
Share
Rani Kamalapati Banaras Mahakumbh Mela Express Special Train started
प्रयागराज महाकुंभ 2025। Photograph: (the sootr)

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए देश के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से बनारस के लिए पहली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।

BHOPAL. प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की है। रेलवे ने महाकुंभ के लिए देश के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मध्य प्रदेश से भी कई स्पेशल ट्रेनें कुंभ के लिए चलाई जा रही हैं। कुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से बनारस के लिए रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।

1500 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई ट्रेन

कुंभ मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर को रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 से लगभग 1500 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने मेला स्पेशल ट्रेन की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन में 22 डिब्बे शामिल किए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा और आराम मिल सके। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन

MP से चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, इसमें 18 जनरल कोच, जानें शेड्यूल

मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

  • गाड़ी संख्या 01661 (रानी कमलापति से बनारस) 16 जनवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01662 (बनारस से रानी कमलापति) 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 2:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का ठहराव

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है, ताकि उन्हें कुंभ मेला में आसानी से पहुंचने का अवसर मिल सके। कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और चुनार शामिल हैं।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को 80% तक छूट पर मिलेंगी दवाएं, खुलीं दुकानें

महाकुंभ जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, 4 स्पेशल ट्रेन जाएगी प्रयागराज

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • रानी कमलापति स्टेशन
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज न्यूज
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट