महाकुंभ में श्रद्धालुओं को 80% तक छूट पर मिलेंगी दवाएं, खुलीं दुकानें
Vikram Jain | Jan 10, 2025, 22:29 IST
महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की पहल Photograph: (the sootr)
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने नई पहल की है। प्रयागराज जंक्शन और संगम स्टेशन पर 'दवा दोस्त' नाम से दवा की दुकानों शुरू की गई हैं। जहां यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाएं रियायती दरों पर मिलेंगी।
Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में होने वाले भव्य महाकुंभ मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस विशाल समागम को लेकर साधु-संतों का प्रयागराज पहुंचाना जारी है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई सुविधाएं की है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर लखनऊ रेल मंडल ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब महाकुंभ के तीर्थ यात्रियों और सफर करने वाले अन्य लोगों स्टेशनों पर दवा मिलेंगी। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशन पर ‘दवा दोस्त’ नाम से दवा की दुकानें शुरू की गई हैं, जहां श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों को 80 प्रतिशत तक की छूट पर दवाएं मिलेंगी।
13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं। इन श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य देखभाल के लिए रेलवे ने एक नई पहल शुरू की है। प्रयागराज जंक्शन और संगम स्टेशन पर 'दवा दोस्त' नाम से दवा की दुकानों का उद्घाटन किया गया है, जहां रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाएं रियायती दरों पर मिलेंगी।
प्रयागराज महाकुंभ में मिलेगा मुफ्त भोजन, अडानी-इस्कॉन करेंगे सेवा
भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस पहल के तहत महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए आवश्यक दवाएं 80 प्रतिशत तक छूट पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत यात्रियों को किसी भी बीमारी की स्थिति में स्टेशन पर ही सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कहीं और जाना ना पड़े।
1882 के महाकुंभ में खर्च हुए थे 20 हजार 228 रुपए
लखनऊ रेल मंडल ने एक बयान में कहा कि महाकुंभ मेला एक महीने से ज्यादा समय तक चलेगा और इसमें लाखों श्रद्धालुओं, ऋषियों और संतों के शामिल होने की संभावना है। रेलवे का यह प्रयास श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा और उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए किसी अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 'दवा दोस्त' का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ होगा। रेलवे की इस सेवाओं से श्रद्धालु बिना किसी चिंता के अपने यात्रा अनुभव का आनंद ले सकेंगे।
महाकुंभ : 1918 में बापू ने संगम में लगाई थी डुबकी, अंग्रेजों ने बंद कर दी थी रेल टिकट
महाकुंभ में पहली बार डोम सिटी, आध्यात्मिकता और लग्जरी का अद्भुत संगम
महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य सुविधा की पहल
प्रयागराज महाकुंभ में मिलेगा मुफ्त भोजन, अडानी-इस्कॉन करेंगे सेवा
दवाएं 80% तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध
1882 के महाकुंभ में खर्च हुए थे 20 हजार 228 रुपए
श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगा फायदा
महाकुंभ : 1918 में बापू ने संगम में लगाई थी डुबकी, अंग्रेजों ने बंद कर दी थी रेल टिकट
महाकुंभ में पहली बार डोम सिटी, आध्यात्मिकता और लग्जरी का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih