महाकुंभ में पहली बार डोम सिटी, आध्यात्मिकता और लग्जरी का अद्भुत संगम

Vikram Jain | Jan 07, 2025, 19:15 IST
Share
Bulletproof Dome City ready for Prayagraj Mahakumbh
महाकुंभ के लिए 'डोम सिटी' बनकर तैयार। Photograph: (the sootr)

प्रयागराज महाकुंभ में अध्यात्म के साथ अब लग्जरी का संगम देखने को मिलेगा। यहां डोम सिटी बसाई गई है इस डोम सिटी में आकर्षक डोम अपनी अनोखी डिजाइन और सुविधा के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नई और अनोखी पेशकश की जा रही है। यह है भारत की पहली डोम सिटी, जहां एक ओर आध्यात्मिकता की गूंज है, वहीं दूसरी ओर आधुनिकता और लग्जरी का संगम देखने को मिलेगा। यह डोम सिटी महाकुंभ के पर्व को एक नया आयाम देने के लिए तैयार है, जिसमें श्रद्धालु न केवल धार्मिक अनुष्ठान करेंगे, बल्कि विश्वस्तरीय सुविधाओं का भी अनुभव करेंगे।

क्या है डोम सिटी का खास?

डोम सिटी में कुल 44 पारदर्शी, बुलेटप्रूफ और फायरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, जो अपनी अनोखी डिजाइन और सुविधा के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन डोम्स की छतें रिमोट से ऑपरेट होती हैं, जिससे रात में आकाश के चमकते सितारों को निहारने का सुखद अनुभव मिलेगा। हर डोम को खूबसूरती से सजाया गया है, जिसमें आधुनिकता और आध्यात्मिकता का अद्वितीय मिश्रण देखा जा सकता है।

नागा साधु कुंभ में ही क्यों आते हैं नजर? जानें रोचक तथ्य

लग्जरी सुविधाओं से सजी डोम सिटी

यहां ठहरने का अनुभव किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। डोम सिटी में रुकने का किराया पर्व के दिनों में 1,11,000 रुपए प्रति रात है, जबकि अन्य दिनों में यह 81,000 रुपये प्रति रात तक है। इसके अतिरिक्त, वुडन कॉटेज का किराया 41,000 रुपए से 61,000 रुपए तक है। हर डोम में अटैच्ड टॉयलेट, बाथरूम और ओपन एयर स्पेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां से गंगा नदी और महाकुंभ के तमाम आयोजन देखे जा सकते हैं।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

डोम सिटी में न केवल आरामदायक ठहराव के लिए, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव के लिए भी कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यहां यज्ञशालाएं, मंदिर, योग क्षेत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा, रोजाना भव्य आरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

महाकुंभ के लिए MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

भारत में पहली बार इग्लू जैसा अनुभव

डोम सिटी का डिजाइन बर्फीले देशों के इग्लू से प्रेरित है, लेकिन यह भारत में पहली बार इतनी भव्यता और सुसज्जित रूप में पेश किया जा रहा है। हर डोम 15 फीट ऊंचा है और इसकी गोलाकार संरचना से आसपास के दृश्य का बेहतरीन अनुभव मिलता है। यह ठंड से बचाव में भी कारगर साबित होता है, क्योंकि ये डोम्स खास प्रकार के फाइबर से बने होते हैं।

महाकुंभ के लिए सुविधा, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी में स्टॉपेज

बुकिंग में उमड़ा उत्साह

डोम सिटी की बुकिंग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आध्यात्मिकता और लक्जरी का यह अनूठा संगम लोगों के दिलों में जगह बना चुका है, और महाकुंभ के पर्व के दौरान इसका आकर्षण और भी बढ़ने की संभावना है। यहां रुकने का अनुभव पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय रहेगा, जो उन्हें जीवनभर याद रहेगा।

कुंभ, अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ, महाकुंभ और सिंहस्थ में क्या अंतर है, जानें

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • Dome City
  • महाकुंभ में डोम सिटी
  • धार्मिक नगरी प्रयागराज
  • डोम सिटी की बुकिंग
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर