महाकुंभ के लिए MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज
Vikram Jain | Published:
प्रयागराज महाकुंभ 2025। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे महाकुंभ को लेकर शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, इस पैकेज में आपको प्रयागराज के साथ-साथ अन्य जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा, आइए जानते हैं इस टूक पैकेज की पूरी डिटेल...
BHOPAL. अगर आप प्रयागराज महाकुंभ और भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन, तीर्थ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश से महाकुंभ के साथ ही वाराणसी, गंगासागर और जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलने वाली है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन 6 फरवरी 2025 को इंदौर से महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा के लिए रवाना होगी। आइए जानते हैं इस पर्यटक ट्रेन की सेवा, टूर पैकेज के बारे में और टिकट कितने रुपए की होगी।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से यात्रा कराने का उद्देश्य तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ (प्रयागराज), वाराणसी, गंगासागर, कोलकाता और पुरी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराना है। यह यात्रा आठ रातों और नौ दिनों की होगी, जिसमें यात्रियों को एक यादगार धार्मिक अनुभव मिलेगा। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस दौरान यात्री इन स्टेशनों से भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे।
महाकुंभ के लिए सुविधा, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी में स्टॉपेज
यात्रा के लिए IRCTC ने 3 श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया है।
इस यात्रा पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। आरामदायक रेल यात्रा के साथ ही यात्रियों को ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्तापूर्ण बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाएं शामिल हैं। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति और इटारसी से होकर गुजरेगी।
योग नगरी ऋषिकेश के लिए MP से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें डिटेल
बता दें कि 13 जनवरी से शुरू होने वाले प्रयागराज महाकुंभ को तैयारियां जोरों पर है। महाकुंभ मेले में दूर-दूर से लोग शामिल होने वाले हैं। महाकुंभ मेले को लेकर IRCTC ने कई सुविधाएं की हैं। IRCTC ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए टेंट सिटी की अलग से बुकिंग की भी सुविधा प्रदान की है। जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से कराया जा सकता है।
गंगा स्नान से लेकर पूजा-अर्चना तक, महाकुंभ में सब कुछ है खास
इतने दिन का होगा यात्रा पैकेज
महाकुंभ के लिए सुविधा, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी में स्टॉपेज
यात्रा के लिए पैकेज की डिटेल
- स्लीपर इकॉनमी श्रेणी: 24,500 रुपए प्रति व्यक्ति
- 3एसी स्टैंडर्ड श्रेणी: 34,400 रुपए प्रति व्यक्ति
- 2एसी कम्फर्ट श्रेणी: 42,600 रुपए प्रति व्यक्ति
यात्रा के दौरान मिलेगी ये सुविधाएं
योग नगरी ऋषिकेश के लिए MP से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें डिटेल
महाकुंभ के लिए टेंट सिटी बुकिंग
गंगा स्नान से लेकर पूजा-अर्चना तक, महाकुंभ में सब कुछ है खास
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari