योग नगरी ऋषिकेश के लिए MP से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें डिटेल

Vikram Jain | Jan 04, 2025, 21:08 IST
Share
hubli yoganagri rishikesh express special train operating details 2025
भारतीय रेलवे। Photograph: (Indore)

भारतीय रेलवे ने देशभर में कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का फैसला लिया है। जानें इस स्पेशल ट्रेन की पूरी डिटेल

BHOPAL. यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भारतीय रेलवे लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें भी चलाई है। अब रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस स्पेशल चलाई है। जो पश्चिम मध्य रेलवे के स्पेटशों के

रानी कमलापति में होगा स्टॉपेज

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई विशेष ट्रेन की शुरुआत की है। यह विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 07363/07364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। स्पेशल ट्रेन का भोपाल मंडल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन यात्रा को और सुगम बनाएगी। 6 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और यात्रियों को हर हफ्ते आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।

जल्द फर्राटा भरेगी लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, हुआ ट्रायल रन

जानें स्पेशल ट्रेन की डिटेल

  • गाड़ी संख्या 07363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशन ट्रेन 6 जनवरी 2025 से चलना शुरू होगी। यह प्रत्येक सोमवार को निकलेगी, हालांकि, यह ट्रेन 13, 27 जनवरी और 3, 10, 24 फरवरी 2025 को संचालित नहीं होगी।
  • टाइम टेबल: हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशन ट्रेन सोमवार 6 जनवरी 2025 की रात 20.30 बजे हुबली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 23.30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 07364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली स्पेशल 9 जनवरी 2025 से चलेगी। यह स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन 16, 30 जनवरी और 6, 13, 27 फरवरी 2025 को नहीं होगा।
  • टाइम टेबल: योग नगरी ऋषिकेश-हुबली स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह 06.15 बजे योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 06.30 बजे हुबली पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में धारवाड़, लोंडा, बेलगावी, घटप्रभा, मिराज, सांगली, करद, सतारा, पुणे, दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुड़की और हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी।

नए साल में रेलवे का नया टाइम टेबल लागू , कई ट्रेनों का बदला समय

जानें कोच पोजिशन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिसमें 04 शयनयान श्रेणी और 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) के कोच होंगे। यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी, जो लंबी यात्रा के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है।

नागपुर ढाई घंटे में पहुंचा देगी वंदेभारत...180KM प्रति घंटे होगी स्पीड

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले रेलवे द्वारा अधिकृत पूछताछ सेवा NTES (139) या रेल मदद के माध्यम से ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। ट्रेन के समय में बदलाव या देरी की स्थिति में, यात्रियों को पहले से ही जानकारी मिल जाएगी और वे अपनी यात्रा के लिए तैयार रहेंगे।

महाकुंभ के लिए सुविधा, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी में स्टॉपेज



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Special train
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • इंडियन रेलवे
  • स्पेशल ट्रेन
  • इटारसी रेलवे स्टेशन
  • पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं