महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, इटारसी से होकर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Vikram Jain | Jan 28, 2025, 22:15 IST
Share
Bhopal Railway Vikarabad Gaya Maha Kumbh Mela Special Train
प्रयागराज महाकुंभ 2025।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब विकाराबाद से गया तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है।

BHOPAL. प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारतीय रेलवे ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मध्य प्रदेश से भी कई स्पेशल ट्रेनें कुंभ के लिए चलाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब विकाराबाद से गया तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, सतना से होकर प्रयागराज छिवकी जाएगी।

यात्रियों के लिए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, ताकि उन्हें सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे ने विकाराबाद-गया-विकाराबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 07091/07092) चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप चलाई जाएगी। जो यह ट्रेन के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी।

महाकुंभ 2025: MP के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

गाड़ी संख्या 07091 विकाराबाद-गया कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)

  • प्रस्थान: 18 फरवरी 2025 (मंगलवार) को विकाराबाद स्टेशन से दोपहर 15:45 बजे।
  • इटारसी की टाइमिंग: अलगे दिन (बुधवार) सुबह 08.50 बजे।
  • गंतव्य: 20 फरवरी 2025 को सुबह 09:00 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07092 गया-विकाराबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)

  • प्रस्थान: 20 फरवरी 2025 (गुरुवार) को शाम 19:45 बजे गया स्टेशन से।
  • इटारसी की टाइमिंग: अलगे दिन (शुक्रवार) 15.40 बजे।
  • गंतव्य: 22 फरवरी 2025 को सुबह 08:30 बजे विकाराबाद स्टेशन पहुंचेगी।

स्टेशल ट्रेन का स्टॉपेज

विकाराबाद-गया-विकाराबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में इस स्टेशनों पर रुकेगी। जो इस प्रकार हैं... लिंगमपल्ली, चारलापल्ली, जंगांव, काजीपेट जंक्शन, जामिकुंटा, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : इटारसी से होकर गुजरेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

कोच पोजीशन

  • ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे
  • 3 सामान्य श्रेणी
  • 6 शयनयान श्रेणी
  • 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
  • 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी)

अंत्योदय सुपरफास्ट कैंसिल

इधर, रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली अंत्योदय सुपरफास्ट को कैंसिल करने के फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 12597/12598 (गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर) अंत्योदय सुपरफास्ट को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है।

1. 28 जनवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12597 (गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) कैंसिल रहेगी।
2. 29 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12598 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - गोरखपुर) कैंसिल रहेगी।

खिरकिया स्टेशन पर 6 महीने के लिए बढ़ा इन ट्रेनों का स्टॉपेज, देखें लिस्ट

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले रेलवे द्वारा अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद यात्रा प्रारंभ करें। विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा, MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • इटारसी
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज न्यूज
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर