नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, कई घायल

Sourabh Bhatnagar | Feb 16, 2025, 01:31 IST
Share
thesootr
thesootr

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। दो ट्रेनें देरी से चल रही थीं, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भगदड़ मचने से 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। दो ट्रेनें देरी से चल रही थीं, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर जमा हो गए। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।

3686596-whatsapp-image-2025-02-16-at-06.06.08-326302
3686596-whatsapp-image-2025-02-16-at-06.06.08-326302


ट्रेन देरी से पहुंची, अफरा-तफरी के बाद भगदड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री कुंभ यात्रा के लिए प्रयागराज जाने की तैयारी में थे। जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर एक्सप्रेस दोनों ट्रेनें लेट थीं। जैसे ही प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर पहुंची, भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्टेशन पर भीड़ पहले से ही बहुत ज्यादा थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, लोग जल्दी से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे कई यात्री नीचे गिर गए और उनके ऊपर भीड़ उमड़ पड़ी।

खबर यह भी...

पुलिस ने बंद किए एंट्री गेट

हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए। इतना ही नहीं, दिल्ली मेट्रो के एंट्री गेट भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, ताकि स्टेशन पर और अधिक भीड़ न बढ़े।

चार फायर टेंडर भी मौके पर भेजे गए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। कई यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए।

3686598-whatsapp-image-2025-02-16-at-06.05.44-641598
3686598-whatsapp-image-2025-02-16-at-06.05.44-641598


खबर यह भी...

भीड़ नियंत्रण के लिए चलाई जाएंगी 4 विशेष ट्रेनें: रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ को कम करने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके।

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल स्थिति को संभालने के लिए मौके पर तैनात हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और रेलवे ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

3686600-whatsapp-image-2025-02-16-at-06.04.54-303655
3686600-whatsapp-image-2025-02-16-at-06.04.54-303655


रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

इस बीच, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा भी की गई है। रेलवे ने कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

बता दें कि 29 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, 10 फरवरी 2013 को भी कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई थी।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ (जैसी स्थिति) से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं।’

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है। इसके अलावा, हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासन ने इस घटना को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। रेलवे स्टेशन परिसर और फुट ओवर ब्रिज पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चौकन्ना हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • new delhi
  • Indian Railway
  • अश्विनी वैष्णव
  • Delhi
  • stampede on railway platform
  • Stampede
  • Mahakumbh
  • hindi news
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • महाकुंभ में भगदड़
  • mahakumbh stampede
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा