MP Lok Sabha Result 2024 : आखिरी चुनाव में दिग्विजय ने खाई पटखनी, राजगढ़ में रोडमल नागर से 1 लाख 46 हजार 089 वोट से हारे

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से अपना आखिरी चुनाव हारते दिख रहे हैं। मौजूदा सांसद रोडमल नागर ने उन्हें पटकनी दी है।

author-image
Shreya Nakade
एडिट
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Lok Sabha Result 2024 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) आखिरी चुनाव में अपने ही गढ़ राजगढ़ में लोकसभा चुनाव में 1 लाख 46 हजार 089 वोट से हार गए हैं। मौजूदा सांसद बीजेपी के रोडमल नागर ( rodmal nagar ) ने उन्हें शिकस्त दे दी है।  

राजगढ़ लोकसभा 8 विधानसभा सीटें आती हैं

राजगढ़ लोकसभा सीट ( rajgarh lok sabha seat ) मध्य प्रदेश की एक लोकसभा सीट है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में इनमें से 6 सीटें- चचौरा, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर और सारंगपुर भाजपा के खाते में गई थी। दो सीट राघोगढ़ और सुसनेर में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। राजगढ़ लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,75,211 मतदाता हैं। इनमें से 14,25,911 ने वोटिंग की थी। राजगढ़ में वोटिंग परसेंट 76.04 प्रतिशत रहा था।

ये खबर भी पढ़िए...

कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?

2024 का समीकरण

राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर को टिकट दी थी। वे दो बार राजगढ़ से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा।

कांग्रेस ने राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। सिंह 2 बार राजदढ़ के सांसद रह चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने इसे अपना आखिरी चुनाव बताया था।

 

साल

जीत

वोट मार्जिन

2024

रोडमल नागर (भाजपा) 1,46,089

2019

रोडमल नगर (भाजपा)

4,31,019

2014

रोडमल नगर (भाजपा)

2,28,737

thesootr links

 

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Lok sabha result 2024 Digvijay Singh रोडमल नागर राजगढ़ लोकसभा सीट दिग्विजय सिंह Rajgarh Lok Sabha seat Rodmal Nagar