शेख रेहान, KHANDWA. मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह खंडवा पहुंचे। यहां मंत्री शाह ने चीतों को मध्य प्रदेश लाने की कोशिश को ऐतेहासिक और अनोखा काम बताया। उन्होंने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रयास है, जिसमें नामीबिया से मध्य प्रदेश में चीते लाए जाऐंगे और यहां के जंगल मे छोड़ेंगे। फॉरेस्ट टूरिज्म के लिए ऐतिहासिक क्षण 17 सितंबर को होगा, जब चीतों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीतों को प्रदेश के जंगल में छोड़ेंगे।
भविष्य में और वन्य जीवों को लाया जाएगा
आगे वन मंत्री शाह ने कहा कि सरकार वन्य जीवों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। भविष्य में और भी जानवर सरकार लाएगी। इनमें जिराफ और जेब्रा है। उन्हें भी प्रदेश के जंगलों में छोड़ा जाएगा। भोपाल के चिड़ियाघर में जिराफ और जेब्रा जैसे जानवर भी सरकार लेकर आएगी। इससे प्रदेश में जानवरों की संख्या बढ़ेगी और लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचेगे।
'चीतों को मध्यप्रदेश लाना ऐतिहासिक'
मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चीतों को मध्य प्रदेश के जंगलों में छोड़ने की कोशिश को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन का दिन चीतों के रूप में एक तोहफा होगा। आने वाले समय में हम भोपाल में चिड़ियाघर में जिराफ और जेब्रा जैसे जानवर भी लेकर आएंगे।