MP: उज्जैन के नागदा की ग्रेसिम फैक्ट्री में हादसा, गैस रिसाव से मची भगदड़

author-image
एडिट
New Update
MP: उज्जैन के नागदा की ग्रेसिम फैक्ट्री में हादसा, गैस रिसाव से मची भगदड़

उज्जैन. नागदा(Nagda) स्थित ग्रेसिम फैक्ट्री (Grasim factory) में बुधवार यानि 5 जनवरी की शाम को गैस रिसाव होने लगा था। जिससे भगदड़ मच गई। शाम करीब 4 बजे प्लांट नंबर-1 के ओलियम इवेपोरेटर के मेंटनेंस के दौरान वॉल्व फट गया जिससे 45 मिनट तक गैस रिसाव होता रहा। इसके बाद इसे नियंत्रित कर लिया गया। इस इवेपोरेटर का मेंटनेंस शनिवार से किया जा रहा था। (Nagda gas leak)



गैस के रिसाव को कंट्रोल करने में लगे 45 मिनट : नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी (SDM Ashutosh Goswami) ने बताया कि सल्फर ट्राय ऑक्साइड(Sulfur tri oxide) गैस बादलों की तरह फैल जाती है। इस वजह से इसे कंट्रोल करने में 45 मिनट का वक्त लग गया। वॉल्व दो इंच का था। इसलिए अधिक प्रेशर के साथ गैस का रिसाव हुआ। 




गैस रिसाव से शहर में दहशत : गैस निकलते देख फैक्ट्री और शहर में हड़कंप मच गया। शहर में लोग घरों में दुबक गए। जो लोग बाहर थे, वो मास्क और मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। यह गैस धुआं बनकर शहर के कई क्षेत्रों में फैल गई।  इससे शहरवासियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 




उज्जैन से जांच दल  रवाना : मामले की जांच के लिए उज्जैन (Ujjain) से अधिकारियों का दल नागदा के लिए रवाना हो गया है। घटना स्थल से मजदूरों व अन्य कर्मचारियों को हटा लिया गया है। अभी तक हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 


Sulfur tri oxide Grasim factory accident Grasim factory Nagda gas leak SDM Ashutosh Goswami Nagda Ujjain