/sootr/media/post_banners/9c7869818555eb39633d216c6227a6580b037c0ec96f85c66938a43a44c28205.jpeg)
BHOPAL. भोपाल के रविंद्र भवन में मोदी@20 नेशनल पेंटिंग एग्जीबिशन में पीएम मोदी के 20 सालों के कामों को कलाकारों ने पेंटिंग के जरिए बताया। 60 चित्रकारों की करीब 200 पेंटिंग का प्रदर्शन हुआ। इसमें पीएम मोदी की एक पेंटिंग की चर्चा हर जगह हो रही है। पीएम मोदी इस पेंटिंग में विष्णु के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें पीएम मोदी की 12 भुजाएं दिखाई गई हैं।
त्रिपुरा के आर्टिस्ट हरिकृष्ण पाल ने बनाई पेंटिंग
पीएम मोदी के विष्णु के रूप वाली पेंटिंग त्रिपुरा के आर्टिस्ट हरिकृष्ण पाल ने बनाई है। उनका कहना है कि पीएम मोदी एक साथ कई काम करते हैं और क्षमता से कई गुना ज्यादा काम करते हैं। इसलिए ऐसी पेंटिंग बनाने का विचार उनके मन में आया। हरिकृष्ण पाल त्रिपुरा के आर्ट कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके हैं।
कीलों से बनाया पीएम मोदी का पोट्रेट
एग्जीबिशन में शुभम कुशवाह ने धागे और कीलों से पीएम मोदी का पोट्रेट बनाया। शुभम कुशवाह बताते हैं कि उन्हें इस एक्सपेरिमेंटल आर्ट को तैयार करने में करीब 10 दिन का वक्त लगा। इस पोट्रेट में करीब ढाई हजार धारियां और 200 कीलों का उपयोग हुआ है। बॉर्डर पर कीलों से ब्लैक थ्रेड से बुना है।
भगत सिंह और आजाद के बीच पीएम मोदी
आर्टिस्ट भारती चौहान की एग्जीबिशन में 2 पेंटिंग प्रदर्शित हुईं। एक पेंटिंग में उन्होंने पिस्ता के छिलके से एक इंच से छोटी कुल 12 कलाकृतियां बनाई हैं। इसमें भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद सहित 11 क्रांतिकारियों के चित्र हैं। बीच में पीएम मोदी की पेंटिग दिखाई देती है। वहीं दूसरी पेंटिंग में पीएम मोदी को देवदूत के रूम में दिखाया गया है।
एकता और अखंडता का संदेश
आर्टिस्ट योगऋचा वर्मा ने एकता और अखंडता पर पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई है। इसमें रंगों और धरोहरों के जरिए उन्होंने संदेश दिया है। इसे बनाने में उन्हें 10 दिन का वक्त लगा। इस पेंटिंग में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से देश की एकता का संदेश दिया। इसमें राम मंदिर के जरिए संस्कृति को दिखाया गया है।
उगते सूरज के रूप में पीएम मोदी
एग्जीबिशन में आर्टिस्ट ऋचा सिंह चंदेल ने अपनी पेंटिग में सूर्योदय का दृश्य दिखाया है। उन्होंने चारों ओर राम मंदिर और बीच में उगते सूरज के रूप में पीएम मोदी को दिखाया। ऋचा ने लकड़ी की थाली में बारीक मोतियों से पेंटिंग को उकेरा है। उनका कहना है कि ये पेंटिंग देश के उज्जवल भविष्य को दिखाती है।
ये खबर भी पढ़िए..
7 रंगों से दिखाया विजन ऑफ मोदी
रविंद्र भवन में एग्जीबिशन में आर्टिस्ट निकिता डेविड ने विजन ऑफ मोदी के टाइटल से पेंटिंग बनाई है। इसमें पीएम मोदी के विजन को इंद्रधनुष के 7 रंगों से रंगा गया है। लाल रंग से भारतीय सभ्यता के प्रति उनका झुकाव, नारंगी से यूथ एम्पावरमेंट, पीले से विमेंस एम्पावरमेंट और हरे रंग से प्रकृति के रंगों को दिखाया गया है।