रायसेन में बीजेपी की विकास यात्रा के दौरान नाराज जनता ने स्वास्थ्य मंत्री का किया घेराव, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रायसेन में बीजेपी की विकास यात्रा के दौरान नाराज जनता ने स्वास्थ्य मंत्री का किया घेराव, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी 

पवन सिलावट, RAISEN. भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा निकालने के लिए मंत्री और पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के दीवानगंज क्षेत्र में 5 फरवरी, रविवार को स्वास्थ्य मंत्री और सांची विधानसभा के विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी ने भी विकास यात्रा निकाली, लेकिन इस दौरान उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।  



ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कहासुनी



जमानिया ग्राम की नाराज महिलाओं एवं पुरुषों ने स्वास्थ्य मंत्री के काफिले को रोका लिया। इसके बाद मंत्री जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों को गंदगी और पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि विकास कार्यों की जमीनी हकीकत कुछ और है। इस दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हो गई।



ये खबर भी पढ़ें...






ग्रामीणों ने कहा- चुनाव में भुगतने होंगे परिणाम 



ग्राम जमानिया के जागरूक महिलाओं और पुरुषों ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि विधानसभा चुनाव में ग्रामवासियों की नाराजगी का परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। विधानसभा चुनाव के लिए कुछ माह ही शेष रह गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार चाहे तो लोगों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का हल कर सकती है। 


रायसेन में बीजेपी की विकास यात्रा heard officers angry public surrounded minister BJP development journey Raisen MP News एमपी न्यूज अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी नाराज जनता ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा