अजय राय बोले, कांग्रेस मुस्लिमों का पुराना घर, आजम खान के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई

The Sootr | Oct 23, 2023, 13:50 IST
Share

कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आजम खां सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हैं। कांग्रेस मुस्लिमों का पुराना घर है। भाजपा सरकार आजम पर द्वेषवश और बदले की भावना से मुकदमे कराती आ रही। वह भले ही सपा के नेता हैं, मगर कांग्रेस उनके प्रति संवेदना रखते हुए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।