Bigg Boss फेम Gauri Nagauri लड़ेंगी विधानसभा चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब शकीरा की एंट्री हो गई है। जी हां...शकीरा यानी गौरी नागौरी। गौरी नगौरी बिग बॉस फेम रह चुकी हैं और राजस्थान की शकीरा के नाम से मशहूर हैं। पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली गौरी ने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।