Congress MLA से ब्लैकमेलिंग का दावा, BJP पर साजिश का आरोप
बीजेपी प्रत्याशी नत्थन शाह ने अपनी शिकायत में चैट के स्क्रीन शॉट्स संलग्न किए हैं। उनकी पड़ताल में खुलासा हो रहा है कि कथित वीडियो 2021 के हैं। इस चैट में विधायक सुनील उइके, ब्लैकमेलर को कह रहे हैं- ये साल 2022 है और अगले साल एमपी में चुनाव है। चैट को पढ़कर ये भी समझ आता है कि वीडियो इंदौर के किसी होटल में बनाए गए हैं। चैट में ब्लैकमेलर ये भी कहता है कि पिछले सात महीने का रिकॉर्ड उसके पास है। इन वीडियो के एवज में वो सुनील उइके से 1 करोड़ रुपए मांगता है। हालांकि हम आपको बता दें कि द सूत्र इन वायरल स्क्रीन शॉट की पुष्टि नहीं करता है।