कांग्रेस MLA ने CM Mohan Yadav को दिया जबाव- विकास पर ध्यान दो, हम पर नहीं !
जबलपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के एक ऑफर की सियासी गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। दरअसल वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित सड़कों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक को इशारों इशारों में बीजेपी में आने का न्योता दे दिया।