कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कंधे पर बैठकर की नदी पार

The Sootr | Nov 11, 2023, 10:00 IST
Share

बालाघाट के परसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत के समर्थक उन्हें कंधे पर बैठाकर नदी पार करा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत परसवाड़ा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान वह नदी के दूसरे छोर पर बसे मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बाइक से निकले, लेकिन, बीच में महकारी नदी उनके रास्ते में आ गई। वहां से निकलने के लिए कोई पुल भी नहीं था, तो उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।