Election 2023 का हो गया ऐलान, 5 राज्यों में इस दिन होंगे मतदान

The Sootr | Oct 09, 2023, 14:40 IST
Share

जिन तारीखों का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था....आखिरकार चुनाव आयोग ने उन तारीखों का ऐलान कर ही दिया...और इसके साथ ही पांच राज्यों मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आचार संहिता भी लागू हो गई। यानी 7 नवंबर से 3 दिसंबर तक कुल 26 दिनों के अंदर ये साफ हो जाएगा कि इन पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी और कौन होगा जिसे जनता सत्ता का सिंहासन सौंपेगी।