MP News | Vidisha में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वितरित की गई expiry date की दवाई

The Sootr | Jan 07, 2024, 16:16 IST
Share

मप्र के विदिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दरअसल, यहां पर मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवाइयां वितरित की जा रही हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ एक मरीज अपना इलाज करवाने ग्यारसपुर पहुंचा। उपस्थित डॉक्टर ने मरीज का इलाज करते हुए दवा खाने की सलाह दी और पर्चे पर दवाई लिख दी वह हॉस्पिटल से उन दवाइयां को लेकर घर चले आए। रात को एक खुराक खाई लेकिन दर्द में कोई आराम नहीं मिला और सुबह दूसरी खुराक खाई तभी उनकी नजर दवाई के पत्ते पर लिखी एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो वह स्तब्ध रह गए।