Indore में Kailash Vijayvargiya ने बताई टिकट मिलने के बाद भी खुश न होने की वजह
बीजेपी ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया था, क्योंकि इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम थे जिनके बारे में अनुमान लगाना मुश्किल था। ऐसा ही एक नाम था कैलाश विजयवर्गीय का, बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर 1 से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन टिकट मिलने के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय खुश नहीं हैं।