Prahlad Patel ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी की योजनाओं को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री!
मप्र में बीजेपी को बंपर जीत और उसके बाद सीएम पद को लेकर तेज हुई हलचल के बीच मंगलवार 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली में कॉन्फ्रेंस की। नरसिंहपुर से विधायक चुने गए प्रहलाद पटेल ने सुबह नई दिल्ली में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर जबाव भी दिया।