BJP में फिर हुआ परिवारवाद | Kailash Vijayvargiya ने बेटे Akash के लिए छोड़ा ये पद
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) के प्रेसीडेंट का पद 16 साल बाद छोड़ दिया है। पहले बेटे आकाश ने अपने पिता के लिए विधायकी छोड़ दी थी और अब पिता विजयवर्गीय ने अपने बेटे के लिए खेल का मैदान ही छोड़ दिया। बता दें कि शनिवार को एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने अपनी जगह बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम प्रेसीडेंट पद के लिए आगे किया... जिसे सभी सदस्यों ने मंजूर कर लिया है।