BJP के दिग्गज नेताओं के साथ Kamalnath का फोटो वायरल

Atul Dwivedi | Feb 08, 2024, 16:21 IST
Share

वायरल हो रही कमलनाथ की तस्वीर

बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ सामने आई कमलनाथ की ये तस्वीर राजनीतिक बोलचाल में शिष्टाचार मुलाकात कही जा सकती है, लेकिन कहते हैं न कि हमेशा जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो दिखता नहीं, लेकिन शायद कांग्रेसी जो नहीं होने वाला उसे भी देख लेते हैं...इसलिए कमलनाथ की बीजेपी नेताओं के साथ वायरल हो रही इस तस्वीर को फेक बता कर अपने मन को तसल्ली देने लगे....लेकिन कहते हैं न कि दिल के खुश रखने को गालिब ये ख्याल अच्छा है। कमलनाथ की वायरल होती इन तस्वीरों पर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकरिक बयान तो सामने नहीं आया लेकिन कुछ कांग्रेसी इस बात को मानने को हरगिज तैयार नहीं की जो कुछ भी वो देख रहे हैं वो एकदम सही है....और एक बात जो हमारे दर्शकों को जानना जरूरी है कि सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि आज यानी गुरूवार को विधानसभा के बंद कमरे में सीएम मोहन यादव और बीजेपी के दूसरे सीनियर नेताओं के साथ कमलनाथ की काफी देर तक बातचीत भी हुई है..जिसके बारे में जानकारी कुछ ही लोगों को है।



https://youtu.be/27kYYLUqGuU?si=xTzmyf-F15CdGotZ

https://youtu.be/rnFCpldaV14?si=m0o5QexnHJRs2cS3






Tags:
  • MP Congress
  • Mohan Yadav
  • kamalnath