MP में विधायक दल की बैठक 10 दिसंबर को, OBC चेहरा ढूंढ रही पार्टी

The Sootr | Dec 08, 2023, 12:16 IST
Share

10 दिसंबर को बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। विधायक दल की बैठक के बाद शायद सीएम के नाम पर बना सस्पेंस खत्म हो जाए। बताया ये भी जा रहा है कि अगर बीजेपी मप्र में मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान को बदलती है तो प्रहलाद पटेल बीजेपी की पहली पसंद बन सकते हैं....दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय ये पहले ही बयान दे चुके हैं कि सीएम को लेकर जो भी सस्पेंस चल रहा है वो रविवार को खत्म हो जाएगा...वहीं मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल के जवाब में शिवराज भी गेंद शीर्ष नेतृत्व के पाले में डाल चुके हैं।