MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए Congress विधायक

The Sootr | Oct 08, 2023, 16:38 IST
Share

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस की पहली लिस्ट भी जारी नहीं हुई है, लेकिन उसके विधायकों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। खरगोन के बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। सचिन को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।