I.N.D.I.A. के नेता ने बढ़ा दी Kamalnath की मुश्किलें, 2023 चुनाव के लिए BJP के हाथ लगा बड़ा मुद्दा

The Sootr | Sept 15, 2023, 19:16 IST
Share

चुनाव नजदीक आते-आते मध्यप्रदेश की चुनावी फिजा तेजी से बदल रही है। अब तक बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के पास ढेरों मुद्दे थे। बीजेपी ने एक-एक कर मुद्दों के इतने बाउंसर फेंके की कांग्रेस हुक कर लेती तो शायद बीजेपी आसानी से चुनावी मैच हार जाती, लेकिन कांग्रेस ने हर मुद्दा 'डक' कर दिया मगर बीजेपी ऐसी कोई गलती करने के मूड में नहीं है। वो इस फिराक में थी कि छोटी सी गेंद भी उनकी तरफ आए तो लपक ले। कांग्रेस ने भी ये मौका उन्हें आसान कैच की तरह हाथ में दे दिया और प्रदेश में नया चुनावी नैरेटिव सेट हो गया।