ग्रामीण विकास को लेकर Prahlad Singh Patel बोले- केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां स्पष्ट!
लंबे इंतजार के बाद शनिवार देर रात मोहन कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को उनके विभाग भी बांट दिए गए। मोहन कैबिनेट में प्रह्लाद सिंह पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मप्र में आज भी आधी से ज्यादा आबादी गांवों में बसती है। ऐसे में प्रह्लाद सिंह पटेल ने ग्रामीण विकास को लेकर बात की।