BJP प्रत्याशी माया सिंह के प्रस्तावक ने थामा कांग्रेस का दामन

The Sootr | Nov 14, 2023, 12:03 IST
Share

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी माया सिंह के प्रस्तावक और जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज पालीवाल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। साथ ही कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।