राजस्थान में नहीं थम रहा बीजेपी नेताओं का विरोध, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

The Sootr | Oct 23, 2023, 13:27 IST
Share

राजस्थान बीजेपी में विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है बूंदी में अशोक डोगरा, अलवर में संजय शर्मा, तो थानागाजी में हेम सिंह भड़ाना के पुतले फूंके जा रहे हैं। विरोध यहीं नहीं रुक रहे हैं, उदयपुर में ताराचंद जैन, बीकानेर पूर्व में सिद्धी कुमारी, मकराना में सुमिता भींचर तो चौमूं से रामलाल शर्मा को टिकट मिलने पर जमकर विरोध किया जा रहा है। राजसमंद से दीप्ती माहेश्वरी को टिकट मिलने पर बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ तक की गई। वहीं सांगानेर से भजनलाल के विरोध में अशोक लाहोटी के समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर भजनलाल मुर्दाबाद के नारे लगाए।