New Delhi में आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले Rahul Gandhi, हम जीत रहे हैं
देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी अपनी जीत की ताल ठोक रहा है। इसी बीच नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी पर जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस मप्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है।