Rajasthan Election 2023 | मतदान करने पहुंचे दिग्गज नेता !
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार, 25 नवंबर को प्रदेश की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरु हो गए हैं। इस दौरान करीब 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 199 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब डेढ़ सौ सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।