Rajasthan Election 2023 : किसान के पोस्टर पर बढ़ा विवाद, Gehlot बोले, हटाए जाएंगे पोस्टर

The Sootr | Oct 09, 2023, 11:14 IST
Share

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में पोस्टरों की राजनीति काफी हावी होती दिखाई दे रही है। दरअसल बीजेपी ने राजस्थान में किसानों पर बढ़ते कर्ज को लेकर कुछ पोस्टर लगाए थे...इन पोस्टरों में बीजेपी ने जिस किसान का चेहरा दिखाया था...उसी को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी के पोस्टरों में जिस किसान को दिखाया गया है...उसका दावा है कि उसने कभी कोई कर्ज लिया ही नहीं...फिर उसका फोटो पोस्टरों में कैसे आया। इसी को लेकर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने भी किसान से मुलाकात की...और उसे भरोसा दिलाया कि उसके पोस्टर सभी जगहों से जल्द हटा दिए जाएंगे।