Congress में फिर बगावत, आतिफ के खिलाफ चाचा का नामांकन
भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए आरीफ अकील के बेटे आतिफ अकील के खिलाफ उनके चाचा ही बगावत पर उतर आए हैं...इतना ही नहीं आतिफ के खिलाफ उनके चाचा आमिर ने ही नामांकन दाखिल कर दिया है। दरअसल आरीफ अकील के बेटे आतिफ को टिकट मिलने के बाद से ही उनके चाचा आमिर काफी नाराज चल रहे थे..और यहां से कांग्रेस की तरफ से टिकट की दावेदारी कर रहे थे..लेकिन कांग्रेस ने आमिर को टिकट न देकर उनके भतीजे आतिफ को टिकट दे दिया।