महिला आरक्षण की बातें जोरदार, जमीन पर ये कितनी असरदार

The Sootr | Oct 22, 2023, 10:27 IST
Share

महिलाओं को संसद और राज्यों की विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। अभी हाल ही में देश की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने मप्र और राजस्थान में अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। द सूत्र ने इन उम्मीदवारों के नामों को खंगाला की कितनी महिलाएं इस बार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारी गईं है तो ये हमें ऊंट के मुंह में जीरे जितना दिखाई दिया।