आज MP मंत्रीमंडल में ये विधायक ले सकते हैं शपथ | राजभवन में दोपहर 3:30 बजे होगा शपथ समारोह
कई दिनों से टल रहा मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आखिरकार सोमवार दोपहर में होना तय हुआ है। मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। सोमवार को राजभवन में दोपहर 3:30 बजे शपथ समारोह होगा। इस दौरान मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल शपथ लेगा।