राजस्थान विधानसभा सीटों में इस बार भी 200 की जगह 199 सीटों पर होगा मतदान !
करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। गुरमीत सिंह कूनर, करणपुर से मौजूदा विधायक थे. कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके निधन के बाद अब 200 सीट वाले राजस्थान में इस बार भी लगातार तीसरी बार 199 सीटों पर ही मतदान होगा।