क्या है PM Modi और Rahul Gandhi की जनसभाओं का हिसाब- किताब?
पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से लेकर 30 नवंबर को तेलंगाना के चुनाव होने तक दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने प्रचार- प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दोनों ही पार्टियों के छोटे नेताओं से लेकर पार्टियों के चेहरे यानी भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी तक ने अपनी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और वोट की अपील करने में जमीन- आसमान एक कर दिया। द सूत्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दोनों ही बड़े नेताओं यानी पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों और जनसभाओं का स्कैन कर यह हिसाब- किताब लगाया है कि कौन, किस बात पर भारी रहा और कौन चूक गया।