Pran Pratishtha | कौन हैं Anil Mishra जिनको बनाया गया है मुख्य यजमान

The Sootr | Jan 16, 2024, 15:28 IST
Share

डॉ. अनिल मिश्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में ट्रस्टी हैं। मूल रूप से अयोध्या के पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक बोर्ड के निदेशक रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के कार्यवाहक हैं। पेशे से होम्योपैथी के मशहूर डॉक्टर हैं। वह शहर के रिकाबगंज और रीडगंज में अपना क्लिनिक भी चलाते हैं। डॉ. अनिल मिश्र के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और बहू हैं। दोनों बेटे भी पेशे से डॉक्टर हैं। 1981 में उन्होंने होम्योपैथी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।