इंग्लैंड में 23 साल बाद भारतीय का दोहरा शतक, द्रविड़-गावस्कर से बना शुभमन गिल का गजब संयोग
Rohit Sahu | Jul 04, 2025, 14:30 IST
virat shubhman gil
एजबेस्टन टेस्ट 2025 में शुभमन गिल ने नाबाद 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और विराट कोहली समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एजबेस्टन टेस्ट 2025 में 269 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में रच दिया। किसी भारतीय द्वारा इंग्लैंड की धरती पर 23 साल बाद डबल सेंचुरी बनी है। खास बात ये है कि ये इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है। इस शानदार पारी ने न केवल कई रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि एक खास क्रिकेटीय संयोग को भी फिर से जिंदा कर दिया।
गिल की इस ऐतिहासिक पारी में 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने कप्तान के रूप में विराट कोहली के 254 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा और SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर बनाया। वे दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन जोड़े। गिल ने जडेजा के साथ 203 और सुंदर के साथ 144 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
india england test series | india england match | test match | england vs india | ind vs eng | Rahul Dravid | Sunil Gavaskar | शुभमन गिल दोहरा शतक | shubhman gill
सुनील गावस्कर और द्रविड़ के साथ गजब संयोग
गिल के दोहरे शतक से सुनील गावस्कर और द्रविड़ के साथ 23 साल वाला संयोग बना है। दरअसल 1979 में सुनील गावस्कर ने द ओवल में 221 रन बनाए थे। ठीक 23 साल बाद 2002 में राहुल द्रविड़ ने उसी मैदान पर 217 रनों की पारी खेली थी। अब फिर 23 साल बाद 2025 में शुभमन गिल ने एजबेस्टन में नाबाद 269 रन बनाकर यह खास परंपरा जारी रखी। इन तीनों पारी के बीच 23 वर्षों का अंतर है जो गजब संयोग है।
SENA देशों में तोड़ा विराट का ये रिकॉर्ड
एजबेस्टन टेस्ट में भारत की पारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
india england test series | india england match | test match | england vs india | ind vs eng | Rahul Dravid | Sunil Gavaskar | शुभमन गिल दोहरा शतक | shubhman gill
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari