15 अगस्त पर 50 लाख घरों में तिरंगा फहराएगी बीजेपी, ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को करेंगे नमन
रायपुर: बीजेपी हर बार की तरह इस भी तिरंगा अभियान शुरु करने जा रही है। इस अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने बैठक लेकर छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया। इस बार बीजेपी 50 लाख घरों में तिरंगा फहराएगी। पिछले साल यह संख्या 25 लाख थी। इसके लिए बूथ से मंडल तक कार्यशाला की जाएगी। कार्यकर्ताओं को ताकीद किया गया है कि इस बार और गंभीरता से यह अभियान पूरा करना है। यह अभियान 10 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।
युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को खास जिम्मेदारी
हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक बंसल ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की भागीदारी तय की गई है। ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागरुक किया जा सके। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और उससे पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए इस अभियान को पूर्ण करना है।
ये खबर भी पढ़ें... हर घर तिरंगा अभियान की धूम, बीजेपी ने प्रदेश भर में निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को और ज्यादा मजबूत किया है। इसके साथ ही 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम करना है। हर घर तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी रूप से हो, इस पर भी चर्चा हुई।
ये खबर भी पढ़ें... BHOPAL: शिवराज सरकार के कई मंत्री-अफसरों पर तिरंगा अभियान का नहीं हुआ कोई असर
शहीदों की मूर्ति पर स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के तीसरी कड़ी में स्वाधीनता संग्राम में शहीद लोगों के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हैं और इस दौरान विभाजन की विभीषिका के बारे में देश के हर नागरिक को बताया जाएगा कि किस तरह विभाजन की विभीषिका के दौरान लाखों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को लेकर मौन जुलूस, समाधान कार्यक्रम और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧