तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत

Harrison Masih | Jun 01, 2025, 19:06 IST
17 year old boy Andhra Pradesh Tirathgarh waterfall chattisgarh the sootr
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से अपने परिजनों के साथ घूमने आए 17 वर्षीय किशोर सात्विक की पानी में डूबने से मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से अपने परिजनों के साथ घूमने आए 17 वर्षीय किशोर सात्विक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया।



ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में जो बनता है सरपंच... उसकी हो जाती है मौत



परिवार की खुशी मातम में बदली

जानकारी के अनुसार, मृत किशोर रवि शंकर का बेटा था जो परिवार के साथ बस्तर भ्रमण पर आया था। रविवार की सुबह सभी लोग तीरथगढ़ वाटरफॉल पहुंचे और पानी के पास मौज-मस्ती करने लगे। इसी दौरान सात्विक अनजाने में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।



ये खबर भी पढ़ें... 24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें



परिजनों की चीख-पुकार

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने मदद के लिए आवाजें लगाईं। वहां मौजूद अन्य पर्यटक, पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड भी तत्काल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और घंटों की मेहनत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।



ये खबर भी पढ़ें... वक्फ की जमीन पर बनेगा अस्पताल, बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम का ऐलान



पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि तीरथगढ़ जैसे गहरे और फिसलन भरे क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वहीं सुरक्षा के लिए वहां अतिरिक्त गार्डों की तैनाती की बात भी कही जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... 18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप



FAQ

  1. 1. तीरथगढ़ वॉटरफॉल में क्या हुआ था?
    उत्तर: आंध्र प्रदेश से बस्तर घूमने आए एक 17 वर्षीय नाबालिग सात्विक की तीरथगढ़ वॉटरफॉल में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
  2. 2. रेस्क्यू ऑपरेशन में कितना समय लगा और कौन-कौन शामिल थे?
    उत्तर: हादसे के बाद तुरंत पुलिस और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया।
  3. 3. पर्यटकों के लिए क्या सावधानियां बरती जा रही हैं?
    उत्तर: प्रशासन द्वारा पर्यटकों को वॉटरफॉल के खतरनाक और गहरे इलाकों में न जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को बढ़ाने की बात भी कही गई है।

17 year old boy | young boy died | Tirathgarh Waterfall | chattisgarh | Andhra Pradesh | 17 साल | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आंध्र प्रदेश
  • Andhra Pradesh
  • 17 साल
  • chattisgarh
  • 17 year old boy
  • Tirathgarh Waterfall
  • young boy died