24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें

Harrison Masih | Published:
Share
Three suicides in 24 hours Dhamtari chattisgarh the sootr
Three suicides in 24 hours Dhamtari chattisgarh the sootr

धमतरी जिले में बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग आत्महत्या के मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। तीनों घटनाएं पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक दबावों से जुड़ी बताई जा रही हैं। ये घटनाएं भखारा और कुरूद थाना क्षेत्र में हुईं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग आत्महत्या के मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। तीनों घटनाएं पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक दबावों से जुड़ी बताई जा रही हैं। ये घटनाएं भखारा और कुरूद थाना क्षेत्र में हुईं, जिनमें एक युवती, एक नवविवाहित युवक और एक सरकारी स्कूल शिक्षक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

शादी की तैयारी के बीच युवती ने दी जान

भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में 23 वर्षीय युवती कलिका निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही लड़के वाले उसे देखने आए थे और शादी के लिए सहमति जताई थी। रविवार सुबह युवती के परिजन लड़के का घर देखने जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच कलिका ने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... 18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप

पत्नी के छोड़ जाने पर खुदकुशी

भखारा थाना क्षेत्र के ही ग्राम खरतूली निवासी झमेश्वर साहू (30) ने पत्नी के साथ हुए संबंध विच्छेद के बाद आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। शनिवार को उनकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। जब झमेश्वर को जानकारी मिली कि वह पचपेड़ी गांव में है, तो वह वहां पहुंचा, लेकिन मानसिक तनाव में आकर तालाब किनारे एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।

ये खबर भी पढ़ें... हाइवा ने छीन ली तीन पीढ़ियों की खुशियां: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत

शिक्षक ने लगाया फंदा

तीसरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ड्रीम सिटी निवासी सरकारी शिक्षक टीकमचंद साहू से जुड़ी है। वह 30 मई को अपनी पत्नी से यह कहकर निकले थे कि वह अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन 31 मई की सुबह उनकी लाश कन्हारपूरी रोड के पास नहर पार पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

टीकमचंद सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे। उन्होंने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने पिता से शराब छोड़ने की बात भी कही थी।

ये खबर भी पढ़ें... पकड़े गए 3 हार्डकोर नक्सली... शिक्षादूत की हत्या में थे शामिल

जांच में जुटी पुलिस

तीनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

इन घटनाओं ने जिले में मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद, और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर दिया है।

नोट: आत्महत्या एक संवेदनशील विषय है। यदि आप या आपके जानने वाले किसी मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहे हैं, तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार या हेल्पलाइन से संपर्क करें। आपकी जिंदगी अनमोल है।

ये खबर भी पढ़ें... अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान... 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता

FAQ

  1. 1. धमतरी जिले में आत्महत्या के ये मामले किन-किन कारणों से जुड़े हुए हैं?
    उत्तर: तीनों आत्महत्याएं अलग-अलग कारणों से जुड़ी हैं— पहली घटना में युवती ने शादी से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में युवक की पत्नी किसी और के साथ चली गई, जिससे आहत होकर उसने जान दे दी। तीसरे मामले में एक सरकारी शिक्षक, जो नशे का आदी था, उसने भी आत्महत्या कर ली।
  2. 2. क्या इन मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की है?
    उत्तर: हाँ, सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग (मौत की जांच) कायम कर ली है और कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
  3. 3. क्या सरकार या प्रशासन की ओर से कोई मानसिक स्वास्थ्य सहायता या परामर्श सुविधा उपलब्ध है?
    उत्तर: राज्य सरकार द्वारा मानसिक तनाव, अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति रोकने के लिए हेल्पलाइन और काउंसलिंग सेंटर मौजूद हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इनका प्रचार-प्रसार और पहुंच सीमित है, जिससे समय पर मदद नहीं मिल पाती। ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
SUICIDE | 24 hours | dhamtari | chattisgarh

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी
  • SUICIDE
  • dhamtari
  • आत्महत्या
  • chattisgarh
  • 24 hours
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर