हाइवा ने छीन ली तीन पीढ़ियों की खुशियां: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत

Harrison Masih | Jun 01, 2025, 17:07 IST
Share
Hiva snatched the happiness Grandfather grandson died road accident chattisgarh
Hiva snatched the happiness Grandfather grandson died road accident chattisgarh

गंडई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों परिवार के सदस्य बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

छत्तीसगढ़ के गंडई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों परिवार के सदस्य बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, और पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप

लमरा से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान परमेश्वर निर्मलकर (ग्राम पदमी, साजा ब्लॉक) और उनके पोते डिकेश निर्मलकर के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, परमेश्वर अपनी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोते के साथ लमरा गांव अपनी बेटी से मिलने आए थे। रविवार सुबह तीनों बाइक से अपने गांव पदमी लौट रहे थे, तभी सुरही नदी पुल के पास यह हादसा हो गया।

रफ्तार बनी मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने नियंत्रण खोते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर उछलकर गिर पड़े। मौके पर ही परमेश्वर और डिकेश की मौत हो गई, जबकि इंद्राणी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वक्फ की जमीन पर बनेगा अस्पताल, बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम का ऐलान

फरार हुआ हाइवा चालक

हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गंडई पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसे में लापरवाही और तेज रफ्तार मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

नक्सली नेता से पोती की गुहार, वापस लौट आओ दादा...

परिवार में मातम

इस मर्मांतक दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक साथ दो पीढ़ियों की मौत ने पदमी गांव को शोक में डुबो दिया है। ग्रामवासियों और रिश्तेदारों का कहना है कि परमेश्वर और डिकेश बेहद स्नेही और मिलनसार थे, और यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए गहरी क्षति है।

यह हादसा एक बार फिर बताता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे भारी वाहन आम लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और भविष्य में ऐसे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली नेता से पोती की गुहार, वापस लौट आओ दादा...

Road Accident | grandfather | grandson | chattisgarh | सड़क हादसा | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Road Accident
  • सड़क हादसा
  • मौत
  • दादा
  • chattisgarh
  • grandson
  • grandfather
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं