नक्सली नेता से पोती की गुहार, वापस लौट आओ दादा...

Kanak Durga Jha | Jun 01, 2025, 13:12 IST
Share
Granddaughters plea to Naxal leader come back grandfather
Granddaughters plea to Naxal leader come back grandfather

नक्सली संगठन में सर्वोच्च पद पर तिरूपति के नाम सामने आने की खबर के बाद उसकी पोती सुमा ने हथियार छोड़कर अपने दादा से घर वापस आने की अपील की है।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुई मुठभेड़ में नक्सली संगठन के महासचिव गगना उर्फ बासवराजू समेत 28 नक्सलियों के ढेर होने के बाद संगठन में महासचिव के पद पर शीर्ष नक्सली नेता तिरूपति उर्फ देवजी का नाम सामने आ रहा है। नक्सली संगठन में सर्वोच्च पद पर तिरूपति के नाम सामने आने की खबर के बाद उसकी पोती सुमा ने हथियार छोड़कर अपने दादा से घर वापस आने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानी जासूसी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई... छत्तीसगढ़ में भी ली तलाशी

बताया जा रहा है कि गगना उर्फ बासवराजू की मौत के बाद नक्सली अपने संगठन के लिए नए महासचिव की तलाश कर रहे हैं। इसमें तिरूपति उर्फ देवजी का नाम भी सामने आया है। पत्र व वीडियो के जरिए सुमा ने कहा है कि तिरूपति उर्फ देवजी अपने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। क्योंकि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में नक्सलियों की जान को खतरा बना हुआ है। सुमा ने कहा कि वह नहीं चाहती की उसके दादा यानि तिरूपति उर्फ देवजी पुलिस की गोलियों का शिकार बनें।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान... होगी भयंकर बारिश

जानिए, तेलुगू भाषा में पोती सुमा ने दादा को ये लिखा

तेलुगू भाषा में जारी पत्र में सुमा ने कहा है कि उसे उसके दादा यानि देवजी से मिलने का मन करता है, लेकिन ऐसा मौका उसे कभी नहीं मिला। उसने हाल की हिंसक घटनाओं पर दुःख जताते हुए सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर सवाल उठाते पूछा कि ये ऑपरेशन क्यों चल रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ इतनी तीव्रता से अभियान क्यों चलाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...शराब कारोबारी विजय भाटिया गिरफ्तार... दिल्ली से पकड़ के आ रही ACB

जबकि विदेशी घुसपैठियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुमा ने कहा कि जब भी मीडिया में उसके दादा तिरूपति उर्फ देवजी का नाम आता है तो उसे पीड़ा होती है। आखिर में उसने कहा है कि उसका परिवार दरवाजे पर उसका इंतजार कर रहा है। इसलिए हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आने की अपील उसने की है।

ये खबर भी पढ़िए...शराब कारोबारी विजय भाटिया गिरफ्तार... दिल्ली से पकड़ के आ रही ACB

cg naxal terror | CG Naxal News | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalite | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite attack | Chhattisgarh Naxalite news

Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • नक्सल
  • Chhattisgarh Naxalite attack
  • CG Naxal News
  • cg naxal terror
  • chhattisgarh naxal area
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा