रायपुर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर जिंदा जले... कंटेनर में लगी भीषण आग
2 Workers Burnt Alive In Raipur : रायपुर अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट में एक बड़ा हादसा हो गया। दो मजदूर जिंदा जल गए। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। दरअसल, मजदूर खाना बना रहे थे, तभी कंटेनर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि मजदूरों की हड्डियां भी गल गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान कंटेनर के अंदर आग भड़क गई। जिसकी तीन चपेट में मजदूर आ गए।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा...ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 14 की मौत
एक मजदूर की जैसे-तैसे करके बचा लिया गया, लेकिन दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ है। भारत माला परियोजना के अंतर्गत शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर सुधार गृह से भाग निकले बच्चे
कंटेनर के अंदर लगी भीषण आग
भारत माला परियोजना के अंतर्गत शालीमार कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के करीब कंटेनरों में रहते हैं। बारिश की आशंका से मजदूर कंटेनर के अंदर खाना बना रहे थे। इस दौरान अचानक कंटेनर में भीषण आग लग गई। इससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए।
ये खबर भी पढ़िए...अवैध जमीन पर बनाया आलीशान होटल, निगम ने चला दिया बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे मजदूर
दोनों मृतक मजदूरों की पहचान कर ली गई है। पहला मृतक परमान अली पिता महबूब अली (25 साल) और दूसरे मृतक मजदूर का नाम शदाब अली पिता जाहिद अली (22 साल) है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। रोजगार के लिए दोनों मजदूर रायपुर में रह रहे थे। बता दें कि कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। इसी साइट में परमान और शदाब भी काम करते थे।
ये खबर भी पढ़िए...इंजीनियर की पत्नी बन गई ईसाई, पति का भी करना चाहती है धर्म भ्रष्ट
FAQ
- रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में भारत माला परियोजना के दौरान क्या हादसा हुआ?
अभनपुर में भारत माला परियोजना के तहत शालीमार कंस्ट्रक्शन साइट पर कंटेनर में आग लगने से दो मजदूर जिंदा जल गए। - हादसे के समय मजदूर क्या कर रहे थे और आग कैसे लगी?
मजदूर कंटेनर के अंदर खाना बना रहे थे, तभी कंटेनर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। - मृतक मजदूरों की पहचान क्या है और वे कहाँ के निवासी थे?
मृतक मजदूरों के नाम परमान अली (25 वर्ष) और शदाब अली (22 वर्ष) हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी थे और रोजगार के लिए रायपुर आए हुए थे।
incident | रायपुर में भीषण आग | Uttar Pradesh | Raipur News | raipur news in hindi