अवैध जमीन पर बनाया आलीशान होटल, निगम ने चला दिया बुलडोजर

Kanak Durga Jha | May 11, 2025, 18:11 IST
Share
luxurious hotel built illegal land corporation bulldozed
luxurious hotel built illegal land corporation bulldozed

बिलासपुर जिले के पुराना बस स्टैंड स्थित महुआ होटल में नगर निगम ने आज अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण को हटाने के लिए की गई।

बिलासपुर जिले के पुराना बस स्टैंड स्थित महुआ होटल में नगर निगम ने आज अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण को हटाने के लिए की गई। निगम के बिल्डिंग अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि होटल का नक्शा रामचंद्र लालचंदानी, दौलतराम चौधरी और महक आहूजा के नाम पर पास हुआ था। तीनों ने भवन अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन किया। ओपन स्पेस और पार्किंग के लिए निर्धारित जगह पर अवैध निर्माण कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन

निगम ने हटाया अवैध निर्माण

जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर अनुभव सिंह ने बताया कि निर्माण की जांच में अनियमितता पाए जाने पर तीनों को नोटिस दी गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। निर्माणकर्ताओं ने शुरू में विरोध किया, लेकिन बाद में मान गए। नगर निगम अधिनियम के अनुसार, अवैध निर्माण हटाने में होने वाले खर्च की वसूली भवन निर्माणकर्ताओं से की जाएगी। स्थल पर जांच के बाद तीनों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

FAQ

  1. बिलासपुर के महुआ होटल में नगर निगम ने क्या कार्रवाई की और क्यों?
    नगर निगम ने महुआ होटल पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त किया, क्योंकि होटल प्रबंधन ने नक्शे के अनुसार ओपन स्पेस और पार्किंग की जगह पर गैरकानूनी ढंग से निर्माण किया था।
  2. होटल का नक्शा किन लोगों के नाम पर पास हुआ था और उन्होंने कौन सी गलती की?
    होटल का नक्शा रामचंद्र लालचंदानी, दौलतराम चौधरी और महक आहूजा के नाम पर पास हुआ था। इन लोगों ने भवन अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण किया था।
  3. क्या पहले से कोई चेतावनी दी गई थी?
    हाँ, नगर निगम ने निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर तीनों को नोटिस भेजा था और स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
ये खबर भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में

स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका

CG News | cg news update | cg news today | Bilaspur News | bilaspur news in hindi | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bilaspur News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा