बिलासपुर में ढहाए जाएंगे 300 मकान , 80 फीट चौड़ी होगी सड़क

Kanak Durga Jha | Apr 06, 2025, 07:22 IST
300 houses will be demolished in Bilaspur the sootr
बिलासपुर में मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक निगम ने अवैध कब्जा हटाने के लिए सर्वे और सीमांकन कराया है। करीब 2.25 किलोमीटर सड़क के लिए 300 मकान ढहाए जाएंगे।

बिलासपुर में राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन ने सड़क किनारे बने 127 दुकान और 23 मकानों को ढहाने के बाद इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। वहीं सड़क निर्माण में बाधा बन रही करीब 300 मकानों को भी ढहाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...



ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान

पहले चरण में यहां 80 लाख रुपए का काम होगा। इसके लिए निगम ने साल भर पहले ही टेंडर जारी कर दिया था। अवैध कब्जा होने के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। सड़क चौड़ी होने के बाद अब सरकंडा इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं रहेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार ने नगर निगम के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक के सड़क निर्माण को मंजूरी देते हुए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इसके बाद नगर निगम आगे की कार्य योजना तैयार कर चौड़ीकरण और सड़क निर्माण करेगा।



ये खबर भी पढ़ें... शिवनाथ एक्सप्रेस के AC कोच से 65 लाख के डायमंड-ज्वेलरी पार



इस निर्माण से शहर की एक बड़ी ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। शहरवासियों को मोपका की ओर से शहर के बीचों बीच पहुंचने के लिए सीधी सड़क मिल जाएगी और जाम की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। शहर के रिहायशी इलाकों के रहवासियों को भी आपातकालीन परिस्थिति में अपोलो अस्पताल पहुंचने में भी आसानी होगी।



300 मकान 2.25 किमी सड़क के लिए ढहाए जाएंगे

मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक निगम ने अवैध कब्जा हटाने के लिए सर्वे और सीमांकन कराया है। निगम ने पहले चरण में वसंत विहार चौक से मानसी लॉज तक अवैध कब्जा हटा दिया है। लेकिन, मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक अवैध कब्जा नहीं हटा है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण में बाधा बन रही करीब 300 मकानों को भी ढहाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पहले ही सर्वे और सीमांकन कर चुकी है।



ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह नक्सलियों के खात्मे का बनाएंगे प्लान, जवानों से मिलेंगे



वसंत विहार से दयालबंद पुल तक 120 फीट चौड़ी होगी रोड

अब वसंत वि​हार चौक से दयालबंद पुल तक 120 फीट चौड़ी सड़क के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार है। बता दें कि मास्टर प्लान में यहां की सड़क 120 फीट चौड़ी है। इसी के मुताबिक यहां की सड़क चौड़ी की जाएगी। मास्टर प्लान के मुताबिक अपोलो रोड 80 फीट चौड़ी है।



ये खबर भी पढ़ें... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी



FAQ

  1. बिलासपुर में वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क निर्माण के लिए कितनी राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है ?
    राज्य सरकार ने वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
  2. सड़क चौड़ीकरण से शहरवासियों को किस प्रकार का लाभ मिलेगा ?
    सड़क चौड़ीकरण से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा, मोपका से शहर के बीचों-बीच पहुंचने के लिए सीधी सड़क मिलेगी और आपातकालीन स्थिति में अपोलो अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी।
  3. वसंत विहार से दयालबंद पुल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ?
    वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक सड़क को 120 फीट चौड़ा करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार है। मास्टर प्लान के अनुसार, यहां की सड़क 120 फीट चौड़ी होगी, और इसी के मुताबिक कार्य किया जाएगा।

Tags : बिलासपुर न्यूज | बिलासपुर न्यूज इन हिंदी | Bilaspur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today



Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live