5 साल की बच्ची से रेप फिर मर्डर... PORN VIDEO दिखाकर किया दुष्कर्म

Kanak Durga Jha | Feb 26, 2025, 10:50 IST
5 year old girl raped and then murdered raped after showing PORN VIDEO
बिलासपुर में 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, फिर उसे मार डाला। आरोपी ने पहले पोर्न VIDEO देखा। इसके बाद बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, फिर उसे मार डाला। आरोपी ने पहले पोर्न VIDEO देखा। इसके बाद बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया। वारदात के वक्त चिल्लाने पर ईंट और बत्ते से मारा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।



CG Breaking : बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह, CM साय हुए शामिल



बच्ची की अर्धनग्न लाश गीतांजलि सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर मिली थी। इसी बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। परिवार सहित रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है।



छत पर मजदूर ने देखी लाश

दरअसल, मंगलवार की सुबह एक मजदूर छत पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि एक बच्ची मरी हालत में पड़ी है। खून से सनी भी है। वह घबरा गया। तत्काल छत से नीचे उतरा और आसपास मौजूद साथियों और बच्ची के पिता को जानकारी दी गई।



Weather Update : भयानक गर्मी दे रही दस्तक... अब सताएगा तापमान



इसके बाद बच्ची के पिता ने सरकंडा थाने में सूचना दी कि एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर बच्ची की लाश मिली है। सूचना मिलते ही SP रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए।



14 साल के लड़के ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले गए, करीब 50 से अधिक संदेहियों से, पास के ही चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। वह भी एरा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर हिरासत में लिया।



शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का दिया लालच...फिर खाली किया खाता







बांग्लादेशियों को इराक भेजने वालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस



Tags:
  • CG News
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • cg news today